मुंबई ,18 नवंबर। अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती में संभावित देरी और डॉलर इंडेक्स में आई मजबूती के कारण वैश्विक बाजार में भूचाल आ गया है। न्यूयॉर्क से लेकर मुंबई तक गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में सुनामी जैसी गिरावट देखी गई।
घरेलू वायदा बाजार (रूष्टङ्ग) में मंगलवार को कारोबारी सत्र शुरू होते ही सोना-चांदी धड़ाम हो गए। आलम यह रहा कि करीब एक घंटे के भीतर ही सोने की कीमतों में 1,900 रुपये से ज्यादा की गिरावट आ गई, जबकि चांदी 4,000 रुपये से ज्यादा टूट गई। विदेशी बाजारों में भी सोना 66 डॉलर प्रति औंस तक लुढ़क गया।
बाजार जानकारों के मुताबिक, अमेरिकी इकोनॉमी के बदलते हालात, टैरिफ को लेकर घटते तनाव और फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती में देरी के संकेतों से गोल्ड की सुरक्षित निवेश के तौर पर डिमांड घटी है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
तीन दिन में 11 हजार से ज्यादा सस्ती हुई चांदी
आंकड़ों पर नजर डालें तो चांदी की कीमतों में यह लगातार तीसरे दिन की बड़ी गिरावट है। तीन दिन पहले चांदी की कीमतें 1,62,470 रुपये पर थीं। तब से अब तक चांदी 11,220 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है। वहीं, अपने लाइफ टाइम हाई (1,70,415 रुपये) से चांदी अब तक 19,165 रुपये तक गिर चुकी है।
सोना भी 5,700 रुपये से ज्यादा गिरा
सोने की कीमत में भी यह लगातार तीसरे दिन की गिरावट है। इस दौरान अब तक सोने की कीमतें 5,751 रुपये प्रति दस ग्राम तक कम हो चुकी हैं। अपने लाइफ टाइम हाई से सोना 11,294 रुपये तक सस्ता हो चुका है।
वायदा बाजार (रूष्टङ्ग) का हाल
सोना (त्रशद्यस्र क्कह्म्द्बष्द्गह्य): देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (रूष्टङ्ग) पर सुबह 10:15 बजे सोने की कीमत 1,719 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,21,208 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रही थी। हालांकि, कारोबारी सत्र के दौरान सोना 1,927 रुपये तक टूटकर 1,21,000 रुपये के दिन के निचले स्तर पर आ गया था। एक दिन पहले सोना 1,22,927 रुपये पर बंद हुआ था।
चांदी (स्द्बद्य1द्गह्म् क्कह्म्द्बष्द्गह्य): एमसीएक्स पर चांदी की कीमतें भी धराशायी हो गईं। सुबह 10:20 बजे चांदी 3,618 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,694 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 4,062 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 1,51,250 रुपये के दिन के निचले स्तर पर आ गई थी। एक दिन पहले चांदी 1,55,312 रुपये पर बंद हुई थी।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

