लखनऊ 19 नवंबर (आरएनएस ) स्वतंत्र भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री और भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती पर मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिजेंद्र सिंह ने किया। संगोष्ठी की शुरुआत इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ हुई।इस अवसर पर पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला ने कहा कि इंदिरा गांधी भारतीय राजनीति की सबसे प्रभावशाली, साहसी और दृढ़ निश्चयी नेताओं में अग्रणी थीं। कठिन परिस्थितियों में भी न झुकने वाली उनकी नेतृत्व शैली ने उन्हें ‘आयरन लेडीÓ की पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी भीड़ को आकर्षित करने, अपने विचारों को दृढ़ता से रखने और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में निर्णायक कदम उठाने की अद्भुत क्षमता रखती थीं। जवाहरलाल नेहरू की पुत्री होने के बावजूद उनका जीवन अनुशासन, सादगी और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण से भरा रहा।शुक्ला ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देशहित को हमेशा सर्वोपरि रखा। खाद्यान्न संकट के दौर में उन्होंने कृषि सुधारों को बढ़ावा देते हुए हरित क्रांति की नींव मजबूत की, जिसके परिणामस्वरूप भारत खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा। उन्होंने सामाजिक और आर्थिक समानता सुनिश्चित करने के लिए बैंकों के राष्ट्रीयकरण जैसा ऐतिहासिक निर्णय लिया, जिसने भारतीय अर्थव्यवस्था की दिशा बदल दी।संगोष्ठी में वक्ताओं ने इंदिरा गांधी की दूरदर्शिता, राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने के उनके प्रयासों को आदरपूर्वक स्मरण किया।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शहजाद आलम, ओंकारनाथ सिंह, रमेश मिश्रा, प्रदीप सिंह, दिग्विजय सिंह, सुभाष मिश्र, संजय शर्मा, सिद्धि श्री, विजय बहादुर, डॉ. रिचा शर्मा, ओम प्रकाश सैनी, कृपा शंकर मिश्रा, अमानुर रहमान एडवोकेट, हसन अब्बास, सरदार रंजीत सिंह, मुन्ना लाल भारती, विजय सक्सेना, हम्माम वहीद, योगेश्वर सिंह, केडी शुक्ला, जीनत परवीन, अयूब सिद्दीकी, राजेंद्र पांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे और इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

