लखनऊ 19 नवंबर (आरएनएस ) उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के नए चेयरमैन के रूप में अली आसिफ ज़मा रिज़वी एडवोकेट की नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता पर जो भरोसा जताया है, वह उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व और संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को प्रदेश के हर व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।अली आसिफ ज़मा रिज़वी ने कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व को मजबूत बनाने के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि विधि विभाग के कार्यों को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने की दिशा में वे गंभीरता से कार्य करेंगे।उनकी नियुक्ति पर अनस खान एडवोकेट, अमानुर रहमान एडवोकेट, सोमेश त्रिपाठी एडवोकेट, इंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, राजेश विद्यार्थी एडवोकेट, शैलेश त्रिपाठी एडवोकेट, कादिम्बनी लाल श्रीवास्तव एडवोकेट, अभिषेक यादव एडवोकेट, अनुज दुबे एडवोकेट सहित अनेक कांग्रेस नेताओं और अधिवक्ताओं ने बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

