देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। डा. ओम प्रकाश दुग्गल चेरिटेबल सोसाइटी की ओर से हिम सुरभि म्यूजियम के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सलाहकार सांइस सिटी और नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम भारत सरकार के पूर्व डीजी डा. गंगा सिह रौतेला को उनकी उपलब्धियों पर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। इस मौके पर मुंबई से आए छात्र छात्राओं को प्राकृति इत्र डिजाइन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें प्राकृतिक इत्र बनाने के बारे में सिखाया गया। कार्यक्रम में डा, गंगा सिंह रौतेला को मुख्य अतिथि अल्पना पंत जोशी, राजीव गांधी कालेज मुबंई के प्रधानाचार्य डा. बीएन पांडे, आरके मारवाह व रमेश चमोली ने संयुक्त रूप में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। डा. त्योति मारवाह, धनश्री पाटिल व ए राजालक्ष्मी लिखित बेरी व्हासपिर्स पुस्तक का लोकार्पण जीए रौतेला, अल्पना पंत, जोशी व डा. बसुकिनाथ पांडे ने किया। बतौर मुख्य अतिथि सहायक महानिदेशक एमएंडसी अल्पना पंत शर्मा ने कहा कि यहां पर मुंबई से आये छात्र छात्राओं को प्राकृतिक फूलों से इत्र बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहां प्राकृतिक फूलों ने बने इत्र के बारे में बताया। कहा कि मसूरी में इस बार बड़ा नुकसान हुआ है, इसके लिए मानव जनित कारण है। प्रकृति से छेड़छाड़ के कारण ही उत्तराखंड व हिमालयी राज्यों में इस तरह की आपदाएं आ रही हैं, इस पर रोक लगनी चाहिए। गंगा सिंह रौतेला ने हिम सुरभि का आरोमा म्युजियम मुबंई से आये बच्चों को इत्र बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, यह एक्टिविटी बच्चों में प्रकृति के प्रति जागरूकर करने व यहां के प्राकृतिक संसाधनों से इत्र बनाने के लिए प्रोत्साहित होंगे। हिम सुरभि की निदेशक डा. ज्योति मारवाह ने कहा कि हिम सुरभि का उद्देश्य युवा पीढ़ी को व्यवसाय से जोड़े ताकि वे स्वयं का रोजगार कर सके। इस मौके पर अंजलि, रमेश चमोली सहित बड़ी संख्या में अतिथि व प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

