बिलासपुर, 19 नवंबर (आरएनएस)। जिले की थाना कोनी पुलिस ने अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा उसके कब्जे से 16 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया है।
बता दें कि वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा अवैध शराब का धंधा करने वाले एवं खरीदी बिक्री करने वालों के ऊपर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु दिशा निर्देश दिए गया हैं जिसके अनुक्रम में दिनांक 19/11/2025 को थाना कोनी क्षेत्र मे ग्राम जलसो निवासी एक व्यक्तिअपने घर में अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री हेतु रखा है कि मुखबिर सूचना पर कोनी पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंच रेड कार्यवाही किया गया रेड कार्यवाही दौरान एक व्यक्ति बिक्री हेतु महुआ शराब रखा था नाम पूछने पर अपना नाम शरद सूर्यवंशी बताया जिसकी तलाशी लेने पर कब्जे से 16 लीटर अवैध हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब मिला जिसे समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया आरोपी का कृत्य 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

