बलौदाबाजार, 19 नवंबर (आरएनएस)। अपराधियों की धरपकड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधि/कर्मचारियों का कॉप ऑफ द मंथ के रूप में चयनित कर सम्मान किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
आज दिनांक 19.11.2025 को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में जिले में उत्कृष्ट कार्य, अपराध विवेचना एवं अपराधियों की धरपकड़ में प्रशंसनीय एवं अपना विशेष योगदान देने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए माह अक्टूबर-2025 में 07 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को कॉप ऑफ द मंथ के रूप में चुना गया है। दिनांक 25.10.2025 की रात्रि ग्राम वटगन के फल विक्रेता अमित गिरी की अज्ञात आरोपियों द्वारा हत्या की जाने की रिपोर्ट पर थाना पलारी में अपराध क्र. 435/2025 धारा 103(1),61(2),238क,3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना प्रारंभ की गई। इस हत्याकांड के जघन्य प्रकरण के अज्ञात आरोपियों को तत्परता एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित कर पतासाजी करते हुए गिरफ्तार करने में उत्कृष्ट कार्य किया गया।
इसके साथ ही निरीक्षक हेमंत पटेल द्वारा थाना पलारी क्षेत्र अंतर्गत ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत लगातार चेकिंग कार्रवाई करते हुए युवाओं द्वारा अपने हाथों में पहने गए धारदार कड़े/चूड़ा भारी संख्या में जप्त किया गया। इसी क्रम में सायबर सेल की टीम द्वारा ग्राम चरौटी में घटित तेजस्विनी पटेल हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके फलस्वरूप नीचे उल्लेखित 07 अधि./कर्मचारियों को माह अक्टुबर-2025 के लिए कॉप ऑफ द मंथ के रूप में चुना गया।
1. निरीक्षक हेमंत पटेल थाना प्रभारी पलारी
2. निरीक्षक प्रणाली वैद्य प्रभारी साइबर सेल
3. सहायक उप निरीक्षक नवीन शुक्ला साइबर सेल
4. सहायक उप निरीक्षक राजेश सेन थाना पलारी
5. आरक्षक 625 राजेश कुमार नवरंगे थाना पलारी
6. आरक्षक 627 कृष्णा यादव थाना पलारी
7. आरक्षक 973 अजय यादव साइबर सेल
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

