रायपुर, 20 नवंबर (आरएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। सरगुजा क्षेत्र में यह उनका दूसरा दौरा है। इससे पहले करीब 70 साल पहले देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद अविभाजित सरगुजा के पंडोनगर (सूरजपुर) पहुंचे थे।
राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 11:20 बजे ओडिशा के झारसुगुड़ा से सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगी। यहां से वे सड़क मार्ग से करीब 1.3 किलोमीटर दूर स्थित पीजी कॉलेज मैदान पहुंचेंगी, जहां मुख्य कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रपति मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का लोकार्पण करेंगी। साथ ही जनजातीय समुदाय के प्रमुखों, ऐतिहासिक जनजातीय विद्रोहों के नायकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम समापन के बाद राष्ट्रपति मुर्मू दोपहर 12:40 बजे अंबिकापुर से वीर सुरेंद्र साय एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

