कोरबा 30 मई (आरएनएस)। श्री अग्रसेन गोधाम समिति एवं माता माधवी देवी गौ सेवा समिति की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक स्थानीय अग्रसेन भवन में आयोजित की गई। बैठक में दोनों समितियों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत अग्रवाल सभा के अध्यक्ष दोनों समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा महाराज अग्रसेन की विधिवत पूजा-अर्चना कर की गई। इसके पश्चात बैठक में आगामी समय में किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकारिणी सदस्यों ने गोधाम से जुड़ी गतिविधियों एवं सेवाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। इसके लिए जागरूकता अभियान, सामाजिक कार्यक्रम एवं प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों का उपयोग करने पर सहमति बनी।अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने गोधाम के विकास एवं गौसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

