रायपुर, 20 नवंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 के नियमित विद्यार्थियों के प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्रैक्टिकल परीक्षाएँ 1 जनवरी से 20 जनवरी 2026* के बीच आयोजित की जाएंगी। मंडल ने यह स्पष्ट किया है कि परीक्षाओं के दौरान आंतरिक और बाहरी दोनों परीक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
मंडल ने प्रदेश के सभी प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि निर्धारित 20 दिनों के भीतर प्रायोगिक परीक्षाएँ हर हाल में पूरी कराई जाएं। इसके लिए स्कूलों को उचित टाइम-टेबल तैयार करने के लिए कहा गया है, ताकि सभी विषयों की परीक्षा समय पर सम्पन्न हो सके।
प्रैक्टिकल परीक्षा समाप्त होने के बाद अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि और शील्ड पेपर जमा करने की अंतिम तिथि जल्द जारी की जाएगी। साथ ही, प्रायोगिक परीक्षाओं के बाद बोर्ड की मुख्य परीक्षा का टाइम-टेबल भी घोषित किया जाएगा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

