भिलाई, 20 नवंबर (आरएनएस)। सुपेला थाना अंतर्गत स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में बुधवार दोपहर 3 बजे से 3:30 बजे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में पल्सर बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अपनी पल्सर बाइक (ष्टत्र 07 क्चक्र 1922) पर भिलाई से दुर्ग की ओर जा रहा था, तभी ओवरटेक करने के प्रयास में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर के पिछले हिस्से से जा टकराया। ट्रैक्टर चालक को घटना का अंदाज़ा नहीं हुआ और वह आगे बढ़ता रहा, जिससे युवक पिछले पहिये के नीचे आ गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान की जा रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही प्रतीत हो रहा है।
हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। राहगीर और स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में इक_ा हो गए। पुलिस टीम ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मुख्य सड़कों पर यातायात संकेत और सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

