नगरी, 20 नवंबर (आरएनएस)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसियाँ के प्रांगण में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के द्वारा संचालित आत्मनिर्भर भारत पदयात्रा का शुभारंभ किया गया।
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक राष्ट्रव्यापी पहल है। यह एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत भारत के एकीकरण में उनकी अद्वितीय भूमिका का प्रतीक है और माननीय प्रधानमंत्री के विकसित और आत्मनिर्भर भारत मिशन के अनुरूप है।
कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, जिला पंचायत सदस्य अजय ध्रुव, जनपद सभापति प्रेमलता नागवंशी, जिला मंत्री दिनेश्वरी नेताम, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल डागा, पार्षद राजा पवार, जनपद सदस्य शुभम यदू, ग्राम पंचायत फऱसियाँ सरपंच केशव टेकाम, शिवदयाल साहू,अजय नाहटा, राजेंद्र गोलछा, चंद्रिका प्रसाद साहू, त्रिलोक साहू, अरुण प्रजापति, सुदर्शन चनाप, भीमसेन गजेन्द्र, प्रदीप सोन, नगर पंचायत नगरी के पार्षदगण व अन्य अतिथियों ने विद्यालय प्रांगण में स्थापित स्वामी विवेकानंद जी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एकता की दौड़ थीम पर छात्राओं द्वारा निर्मित विशाल रंगोली का अवलोकन कर सराहा। अदिति सिन्हा एवं सरस्वती सेन ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर और पोस्टर बनाकर सांसद महोदय को भेंट किये।
छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम कर यह बताया कि अनेकता में एकता का संदेश हमारा देश पूरे विश्व को दे रहा है व देश हमारे लिए सर्वोपरि है। शहीद स्मारक में शहीद रतन सिंह मरकाम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के बाद यूनिटी मार्च विद्यालय परिसर से शुरू हुआ।
विद्यालय के छात्र-छात्राएं व सैकड़ों की संख्या में लोग हाथ में तिरंगा झंडा लिए, एक भारत–श्रेष्ठ भारत, एकता में शक्ति, सरदार पटेल अमर रहे जैसे नारे लगाते हुए पदयात्रा में सम्मिलित हुए।
पदयात्रा में एसडीएम प्रीति दुर्गम, जनपद पंचायत सीईओ रोहित बोरझा, एबीओ माहेश्वरी ध्रुव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फऱसियाँ के प्राचार्य नीरज सोन, व्याख्याता पदुम साहू, निरुपमा श्रीमाली, किरन श्रीमाली, लोमश कुमार पटेल, यशपाल साहू, प्रेमलाल ध्रुव, अरविंद सोम, रेणु सोम, अंजना लाउत्रे, ऋषिकेश साहू, देवयानी सोम, शिल्पा मानिकपुरी, पारुल बिसेन, त्रिवेणी सूर्यवंशी, गीतिका निषाद, आरती निषाद, नीलम साहू, टिकेश साहू, त्रिलोक कपूर ध्रुव, भगवती ध्रुव, ललिता निषाद, भरत चनाप उपस्थित रहे।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

