0-11,111 कलशों के साथ ऐतिहासिक शोभायात्रा बनेगी प्रदेश की पहचान
0-जामुल बनेगा अध्यात्म व भक्ति का महामिलन-स्थल
भिलाई,20 नवंबर (आरएनएस)। भगवान श्री राम के ननिहाल, हमारे पावन प्रदेश छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी जामुल, जिला-दुर्ग में बेहद ही भव्य और दिव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शिवपुरी स्टेडियम, जामुल में दिनांक 28 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक चलेगा।
इस आयोजन में कथा व्यास सनातन धर्म और संस्कृति के अद्वितीय व्याख्याकार अनंत श्री विभूषित परम पूज्य श्रीमज्जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी डॉ. राघवाचार्य जी महाराज हैं, जो श्री धाम पीठाधीश्वर, श्रीराम लला सेवा सदन, देवस्थान, रामकोट अयोध्या के अधिष्ठाता हैं।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित विद्वान धर्माचार्य, संत, महंत और कथावाचकों का भी आगमन होना है ।
आयोजन के दौरान प्रतिदिन लगभग तीस हजार 30,000 से अधिक श्रद्धालुओं के कथा श्रवण के लिए आने का अनुमान है, और शोभायात्रा में लगभग एक लाख (100000) से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

