रायपुर,20 नवंबर (आरएनएस) |छत्तीसगढ़ पहुंचने पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का मुख्यमंत्री ने स्वागत करते हुए कहा कि संघर्ष, संकल्प और जनसेवा की प्रेरणादायी प्रतीक, देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति का आगमन पूरे राज्य के लिए गौरव का क्षण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मु का सरल व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पूरे राष्ट्र को प्रोत्साहित करती है। उनके आगमन से प्रदेश में उत्साह और सम्मान का वातावरण व्याप्त है।

