रायपुर, 20 नवंबर (आरएनएस)। बिहार में हुए शपथ ग्रहण समारोह को लेकर मुख्यमंत्री सायं ने अपने ङ्ग अकाउंट पर प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने अपने संदेश में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई देते हुए कहा कि नई टीम के साथ बिहार विकास के नए दौर में प्रवेश करेगा। मुख्यमंत्री सायं ने लिखा कि सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ से राज्य में प्रशासनिक मजबूती और नीतिगत कार्यों को नया आधार मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बिहार निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेगा। अपने संदेश में मुख्यमंत्री सायं ने यह भी कहा कि एनडीए सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए दोगुनी प्रतिबद्धता और ऊर्जा के साथ विकास व जनकल्याण के कार्यों को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

