रायपुर, 20 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री सायं ने मंगलवार को अपने ङ्ग अकाउंट पर बिहार सरकार के नए मंत्रिमंडल को लेकर प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रभारी और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता नितिन नवीन को कैबिनेट मंत्री पद की पुन: शपथ लेने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री सायं ने अपने संदेश में लिखा कि नितिन नवीन का अनुभव, कार्यकुशलता और जनता के हित में निरंतर सक्रियता बिहार के विकास अभियानों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बिहार में विकास कार्यों की गति और तेज होगी तथा शासन व्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार होगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नितिन नवीन जैसे अनुभवी और समर्पित व्यक्तित्व का मंत्रिमंडल में होना राज्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगा और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम सामने आएंगे।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

