जगदलपुर, 20 नवंबर (आरएनएस)। अंबिकापुर प्रवास पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव ने एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान राजयपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं अन्य बड़ी हस्तियां मौजूद थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से कहा- भगवान श्रीराम के ननिहाल, आदिवासी वीर शहीद नारायण सिंह, आदिवासी वीर शहीद गुंडाधुर और आदिवासियों की पावन धरती धान के कटोरा छत्तीसगढ़ में आपका स्वागत है। आपके आगमन से छत्तीसगढ़ की यह माटी धन्य हो गई है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

