पाटन,20 नवंबर (आरएनएस)। विकासखंड-पाटन के समायोजन शाला के प्रधान पाठको ने आज विकासखंड शिक्षा अधिकारी- डी. के. देवाँगन जी से छ.ग. प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय व जिला टीम के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात कर ज्ञापन सौंपकर चर्चा किया। जिसमे मर्ज शाला मे आ रहे विभिन्न परेशानियों के बारे मे विस्तृत चर्चा किया गया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी-देवांगन ने मर्ज शाला के दोनो संस्था प्रमुखो की बहुत जल्द एक बैठक आहुत करने का अश्वासन दिया गया।विकासखंड शिक्षा अधिकारी- पाटन से मुलाकात कर समस्याओं के बारे में छ. ग. प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय संरक्षक- रेखराज साहू, प्रांतीय कोषाध्यक्ष- तेजराम कामडियाँ, प्रांतीय उपाध्यक्ष- प्रेमचंद सोनवानी, जिलाध्यक्ष- अनिल ठाकुर, पुष्कर यादव, हेमंत कुर्रे, अजय सेन, परस राम ठाकुर, पंकज चंद्राकर, केमेश्वरी देशमुख, रचना वर्मा, मधु वर्मा, सीमा वर्मा, सीता वैष्णव, लिखेश्वरी चन्द्राकर प्रमुख रुप से उपस्थित थे।उपरोक्त जानकारी मीडिया में छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के दुर्ग जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने दिया है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

