०किसान तहसील कार्यालय में करा सकेंगे पंजीयन और रकबा में संशोधन
कोंडागांव, 20 नवम्बर (आरएनएस)। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत ‘एकीकृत किसान पोर्टलÓ में कृषकों के पंजीयन हेतु निर्धारित तिथि में वृद्धि की गई है। एग्री स्टैक पोर्टल में पंजीयन एवं रकबा संशोधन अब 25 नवंबर तक किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिले के किसानों का कैरीफारवर्ड, नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल, रकबे का पंजीयन का कार्य उक्त तिथि तक किया जाएगा। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि धान खरीदी के लिए पंजीयन हेतु शेष किसान अब तहसील कार्यालय में जाकर आसानी से नवीन पंजीकरण और रकबा संशोधन करा सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर एग्रीस्टेक हेल्पडेस्क 1800-233-1030 अथवा खाद्य विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 पर सम्पर्क कर सकते हैं।शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी हेतु डुबान, वन पट्टाधारी कृषकों का कैरीफारवर्ड, पंजीयन हेतु शेष किसानों के हित में एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया है।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

