बीजापुर, 20 नवंबर (आरएनएस)। जिला अस्पताल बीजापुर में मॉडल आपदा प्रबंधन योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त सहयोग से महत्वपूर्ण पहलें शुरू की गई हैं। विगत वर्ष राज्य एवं संभाग स्तर पर हेन्थ सिस्टम इमरजेंसी प्रीपपरेडनेस विषय पर व्यापक प्रशिक्षण आयोजित किया गया था, जिसके आधार पर प्रदेश के चयनित 7 जिलों में हास्पिटल डिजास्टर मैनेजमेंट कमिटी का गठन किया गया है। बीजापुर जिला भी इनमें शामिल है। योजना के व्यवहारिक क्रियान्वयन को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ श्रीमती वंदना चौहान को चयनित जिलों के भ्रमण हेतु आमंत्रित किया गया है। वे अस्पतालों को हैंडहोल्डिंग, मार्गदर्शन तथा तकनीकी सहायता प्रदान कर रही हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन तंत्र को दक्ष बनाया जा सके। सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर के नेतृत्व एवं निरंतर निगरानी में संपूर्ण प्रक्रिया को गति मिल रही है। इसी क्रम में जिला अस्पताल में एक बहु-विभागीय बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें फायर विभाग, विद्युत विभाग तथा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाना रहा। कार्यक्रम के सफल संचालन में सीएमएचओ डॉ. बी.आर. पुजारी, सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक वरुण कुमार साहू तथा यूनिसेफ स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस पहल से बीजापुर जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारी और भी सुदृढ़ होने की उम्मीद है, जिससे आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित की जा सकेंगी।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

