बीजापुर, 20 नवंबर (आरएनएस)। नियद नेल्लानार अंतर्गत ग्राम पंचायत बारेगुड़ा में आज प्रात: 8 बजे सैचुरेशन अभियान की प्रगति की समीक्षा हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा पंचायत अमला की उपस्थिति में ग्रामवासियों के साथ बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों ने शासन की विभिन्न व्यक्तिगत एवं समुदाय मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण कर ग्रामीणों से प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने ग्राम पंचायत बारेगुड़ा के जजऱ्र भवनों का भी स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

