०मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने नागरिकों को ह्रञ्जक्क धोखाधड़ी से बचने की अपील की है
धमतरी, 20 नवंबर (आरएनएस)। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना फॉर्म भरने वाले मतदाताओं और नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा सूचना जारी की है। इस सूचना का उद्देश्य लोगों को उनके मोबाइल नंबर के संभावित दुरुपयोग और ह्रञ्जक्क-आधारित धोखाधड़ी से बचाना है।सावधान! ह्रञ्जक्क कभी शेयर न करेंविभाग ने स्पष्ट किया है कि स्ढ्ढक्र फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर देना पूरी तरह से सुरक्षित है, लेकिन नागरिकों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि कुछ साइबर अपराधी इसी बहाने ठगी करने की कोशिश कर सकते हैं।सबसे महत्वपूर्ण बातमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जोर देकर कहा है कि क्चरुह्र (बूथ लेवल ऑफिसर) के माध्यम से स्ढ्ढक्र फॉर्म भरने के लिए किसी भी प्रकार के ह्रञ्जक्क की आवश्यकता नहीं होती है। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी या क्चरुह्र आपसे ह्रञ्जक्क नहीं मांगता है।मुख्य निर्देश और चेतावनी बिंदु:*कॉल आने पर तुरंत मना करें: यदि आपको कोई व्यक्ति फोन करे और कहे कि आपके स्ढ्ढक्र से जुड़े मोबाइल पर जो ह्रञ्जक्क आया है, वह हमें दे दीजिए, तो उन्हें तुरंत मना कर दें। क्चरुह्र से सीधे संपर्क करें: कॉल करने वाले व्यक्ति को साफ-साफ कहें कि मैं कार्यालय जाकर बात करूँगा/करूंगी या अपने क्चरुह्र से संपर्क करूँगा/करूंगी। *दबाव या धमकी पर पुलिस को सूचना दें: अगर कोई व्यक्ति ह्रञ्जक्क मांगने के लिए दबाव डाले, धमकी दे या जोर डाले, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें।विभिन्न राज्यों की पुलिस ने नागरिकों को ‘स्ढ्ढक्र फॉर्मÓ भरने की प्रक्रिया से जुड़ी एक नई प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी (स्कैम) के प्रति आगाह किया है। और लोगों से अपील की है कि वे किसी भी सूरत में अपने मोबाइल फोन में प्राप्त वन टाइम पासवर्ड (ह्रञ्जक्क) किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें।आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।
अधिक जानकारी के लिए:
हेल्पलाइन नंबर: 1950
सोशल मीडिया: ञ्चष्टश्वह्रष्टद्धद्धड्डह्लह्लद्बह्यद्दड्डह्म्द्ध (फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम)
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

