0सुव्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया से संतुष्ट-समर्थन मूल्य से मिली राशि होगी खेती और जरूरतों में खर्च
कोरिया, 20 नवम्बर (आरएनएस)। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के दौरान किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम छिंदडाड़ के 67 वर्षीय किसान बंधुराम साहू (पितादृस्व. रामनाथ) ने साख सहकारी समिति छिंदडाड़ में पहुँचकर 10 क्विंटल धान का विक्रय किया।बंधुराम ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 0.5 एकड़ में धान की खेती की थी। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के अनुसार उन्हें कुल 23,690 की राशि मिलेगी।किसान ने कहा कि प्राप्त धनराशि का उपयोग वे खाद-बीज की खरीदी, खेती में आवश्यक सुधार तथा दैनिक उपयोग की जरूरतों को पूरा करने में करेंगे।उन्होंने समिति की व्यवस्था की सराहना करते हुए बताया कि खरीदी केंद्र में इस वर्ष की गई सुविधाएँ काफी सहज, पारदर्शी और किसान हितैषी हैं, जिससे किसानों को बड़ा लाभ हो रहा है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

