दांतेवाड़ा, 20 नवम्बर (आरएनएस)। थाना भैरमगढ़ क्षेत्रांतर्गत थाना भैरमगढ़ एवं बीडीएस बीजापुर की टीम उसपरी क्षेत्र में गश्त सर्चिंग पर निकली थी अभियान के दौरान इलेक्ट्रिक तार दिखाई देने पर आसपास के क्षेत्र को सघन सर्च किया गया। सर्च के दौरान एक स्टील टिफिन में लगभग 10 किलोग्राम का कमांड आई.ई.डी बरामद किया गया।बीजापुर बीडीएस टीम द्वारा सावधानीपूर्वक एवं सुरक्षित तरीके से बरामद आई.ई.डी को मौके पर नष्ट किया गया।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

