बलौदा बाजार, 20 नवम्बर (आरएनएस)। प्रार्थी रजनीश केसरवानी निवासी बलौदाबाजार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह राजा सोना चांदी ज्वेलर्स दुकान का संचालक है। कि घटना दिनांक 16.11.2025 की दरम्यानी रात को अज्ञात आरोपी द्वारा उसकी दुकान के चैनल गेट में लगे ताला को तोड़कर, शटर उठाकर दुकान में रखे सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम ?10,000 कुल कीमती ?3,50,000 को चोरी कर लिया गया है। कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध 1133/2025 धारा 351(4),305 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्यवाही प्रारंभ किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का भी गहन अवलोकन किया गया, जिसमें एक व्यक्ति दुकान के आसपास रात के समय संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाया गया। इस आधार पर पहचान कार्यवाही करते हुए आरोपी धनेश निषाद को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर उसके द्वारा राजा ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर उसमें चोरी करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपी से ?1,00,000 कीमत मूल्य का सोने चांदी का जेवर बरामद किया गया तथा प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है। आरोपी- धनेश निषाद उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खपरी थाना गिधपुरी
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

