रायपुर, 21 नवंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2024 का इंतजार खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (ष्टत्रक्कस्ष्ट) ने पीसीएस 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा घोषित मेरिट सूची में देवेश प्रसाद साहू ने 773 अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसी के साथ स्वप्निल वर्मा ने 769.5 अंक, यशवंत कुमार देवांगन ने 769 अंक, पोलेश्वर साहू ने 767 अंक, पारस शर्मा ने 758 अंक, शताक्षी पांडेय ने 756.5 अंक, अंकुश बनर्जी ने 756 अंक, सृष्टि गुप्ता और प्रशांत वर्मा ने 755.5-755.5 अंक तथा सागर वर्मा ने 745.5 अंक प्राप्त कर टॉप-10 में जगह बनाई है। इस वर्ष जारी शीर्ष 10 सूची में 8 पुरुष और 2 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।*
आयोग ने साक्षात्कार में शामिल हुए सभी 643 अभ्यर्थियों की रैंक, नाम, श्रेणी, लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के अंक और पोस्ट प्रेफरेंस की विस्तृत जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट श्चह्यष्.ष्द्द.द्दश1.द्बठ्ठ पर उपलब्ध करा दी है।*
ज्ञात हो कि नवंबर 2024 में ष्टत्रक्कस्ष्ट ने विभिन्न विभागों में कुल 246 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इन पदों में डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित 17 विभागों के महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। फरवरी में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके बाद 26 से 29 जून के बीच मुख्य परीक्षा संपन्न हुई। मुख्य परीक्षा के आधार पर 643 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। अब आयोग ने अंतिम चयन सूची जारी कर परीक्षा प्रक्रिया को पूर्ण किया है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

