रायपुर, 21 नवंबर (आरएनएस)। यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रीति मांझी द्वारा नक्सल संगठन के कुख्यात कमांडर माड़वी हिडमा के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट किए जाने के बाद विवाद गहराता जा रहा है। इसी मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने एक वीडियो जारी कर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
प्रीति मांझी ने अपने पोस्ट में लाल सलाम कामरेड हिड़मा लिखकर मृत नक्सली को श्रद्धांजलि दी थी। यह वही हिडमा है, जिसे सुरक्षा एजेंसियां झीरम घाटी हमले समेत बस्तर में हुए 26 से अधिक बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड मानती रही हैं। झीरम नरसंहार में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की जान गई थी, इसलिए यह मुद्दा पार्टी के भीतर भी बेहद संवेदनशील माना जाता है।
सुशील आनंद शुक्ला का तंज– यह नक्सली हिंसा के पीडि़त परिवारों का अपमान*
जारी किए गए वीडियो में सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि हिडमा जैसे खूंखार नक्सली को सम्मान देने वाला पोस्ट किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल राजनीतिक रूप से असंगत है बल्कि उन शहीदों की शहादत का भी अपमान है जिन्होंने नक्सली हमलों में अपना जीवन गंवाया।
उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी नक्सलवाद के खिलाफ स्पष्ट और कठोर रुख रखती है तथा हिंसा फैलाने वाले तत्वों का समर्थन पार्टी की मूल विचारधारा के विरुद्ध है।
राजनीतिक गलियारों में हलचल
प्रीति मांझी के विवादित पोस्ट को लेकर विपक्ष ने भी कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियां भी मामले की निगरानी कर रही हैं।
0000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

