० विख्यात प्रवचनकार आचार्य प्रदीप गौर श्रद्धालुओं को करेंगे संबोधित
रायपुर, 21 नवंबर (आरएनएस)। छग की धार्मिक और सांस्कृतिक धरा पर पहली बार बांके बिहारी प्राकट्योत्सव का भव्य आयोजन अग्रसेन धाम छोकरानाला रायपुर में 25 नवंबर को आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सीए ने प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी।
पत्रकारवार्ता में राजेश ने बताया कि यह उनकी संस्था का पहला आयोजन है। 25 नवंबर को सुबह 9 बजे भगवान बांकेबिहारी का अभिषेक किया जाएगा। सुबह 11 बजे भव्य आरती का आयोजन मंदिर परिसर में हजारों भक्तों की उपस्थिति में की जाएगी। दोपहर साढ़े 12 बजे भगवान बांकेबिहारी को 56 भोग लगाया जाएगा। दोपहर 3 बजे प्राकट्योत्सव पर रोशनी की जाएगी। इसके साथ ही विख्यात प्रवचनकार आचार्य प्रदीप गौर का प्रवचन प्रारंभ होगा। शाम सात बजे भजन संध्या का आयोजन है। वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध भजन समूह हरिबोल द्वारा श्रद्धालुओं के मध्य भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के समापन में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। सीए राजेश अग्रवाल ने बताया कि उक्त आयोजन में प्रमुख भक्तगणों, संत महात्मा और हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा। उन्होंने रायपुर शहर के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में प्राकट्योत्सव में भाग लेने की अपील की है।
संदीप
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

