0 समापन समारोह में शिरकत करेंगे होम मिनिस्टर।
केशव सल्होत्रा
जगदलपुर, 21 नवंबर(आरएनएस)। गृह विभाग सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जिला प्रशासन बस्तर द्वारा बस्तर ओलंपिक 2025 के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का 22 से 23 नवम्बर को किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह 22 नवम्बर को दोपहर 3 बजे इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में किया जाएगा। उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बस्तर महेश कश्यप, विशिष्ट अतिथि के रूप में वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण सिंह देव,विनायक गोयल,लखेश्वर बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेजेस कॉर्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी एवं महापौर जगदलपुर संजय पाण्डे के आतिथ्य में आयोजित है। वहीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के समापन समारोह 23 नवंबर को संध्या 4 बजे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के मुख्य अतिथि में संपन्न होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में वन मंत्री केदार कश्यप, सासंद बस्तर महेश कश्यप, विधायक किरण सिंह देव, विनायक गोयल,लखेश्वर बघेल,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेजेस कॉर्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी एवं महापौर संजय पाण्डे और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में होगा।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

