प्रयागराज 21 नवंबर (आरएनएस )। हमीदिया गल्र्स डिग्री कालेज में छात्र परिषद चुनाव आयोजित हुआ। मतदान के लिए आज छात्राओं में सुबह से उत्साह था।
छात्र परिषद के चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी प्राचार्या प्रोफेसर नासेहा उस्मानी और चुनाव अधिकारी प्रोफेसर इरम फरीद उस्मानी की निगरानी में चुनाव संपन्न कराया गया। उनके साथ डॉ शबाना अजीज, डॉ गुलशन अख्तर, बीए संकाय, तजीन फात्मा, रुकैय्या अंसारी बीवोक संकाय तथा श्रीमती शर्मीन फात्मा एमए संकाय मतदान अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने में सहयोग किया। चुनाव का परिणाम 24 नवंबर को घोषित होगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

