० हेलमेट वितरण, समर कोचिंग सेन्टर, अन्न व फल वितरण कर साहू समाज बने प्रेरणास्त्रोत
धमतरी,22 अप्रैल (आरएनएस)। दानवीर भामाशाह जयंती 21 अप्रैल मंगलवार कोÓ धमतरी जिला साहू समाज ने उत्कृष्ट कार्य कर अनुकरणीय पहल किया । सर्वप्रथम ग्रामीण धमतरी साहू समाज व अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ की ओर से वृद्धा आश्रम रुद्री में फल, पपीता, केला, अंगूर व अन्न ,चावल, दाल आटा आदि का वितरण किया गया, ऐसे सेवा भावी कार्यों से आश्रम के प्रमुख लक्खूभाई भानुशाली व वरिष्टजनों ने समाज के सभी लोगों को ऐसे सेवा कार्य के लिए धन्यवाद व आशीर्वाद प्रदान किया। कुष्ठ आश्रम रानीबगीचा रामबाग में भी पपीता व केला का वितरण किया गया व शिक्षा के विकास हेतु आधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के द्वारा जिला साहू संघ के मार्गदर्शन में समर विशेष कोचिंग क्लास साहू छात्रावास बांसपारा में जिला अध्यक्ष गणेशराम साहू, विधायक ओंकार साहू, लेखराम साहू, दयाराम साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, विजय साहू व कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद साहू जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल के द्वारा बच्चों को नीट, जेईई, फार्मेसी, एग्रीकल्चर,पी पी टी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नि:शुल्क कराई जाएगी। 39 बच्चों का पंजीयन हो गया है ।पालकों व छात्र-छात्राओं से अपील की गई कि अधिक से अधिक पंजीयन कर नि:शुल्क कोचिंग का लाभ प्राप्त करें ।सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के अंतर्गत बिना हेलमेट के हो रही दुर्घटना से बचने के लिए युवा प्रकोष्ठ व अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ साहू समाज द्वारा 110 नग हेलमेट का वितरण आने जाने वाले वाहन चालकों को दिया गया ।हेलमेट वितरण का यह ऐतिहासिक कार्यक्रम रहा जिसका कलेक्टर व एस पी ने भी प्रशंसा की तथा युवा प्रकोष्ठ ने रैली के माध्यम से जन जागरूकता का संदेश दिया। ऐसे सेवा कार्यों में साहू समाज के अध्यक्ष गणेश राम साहू, विधायक ओंकार साहू ,लेख राम साहू, दयाराम साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, विजय साहू ,संत राम साहू , लीला राम साहू, निर्मला साहू, अधिकारी कर्मचारी अध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद साहू , युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अरुण साहू, किसान प्रकोष्ठ घनाराम साहू ,व्यापारी प्रकोष्ठ सीमंत साहू,गोपाल साहू, हिरेंद्र साहू, चिरौंजी लाल साहू कमलेश कांत साहू, राजेंद्र साहू ,मनोज साहू, भोजराम साहू, नीलकंठ साहू, दयालु राम साहू, बी आर साहू, मुकेश साहू, राकेश साहू, गजानंद साहू ,कृष्णा राम साहू , उमेश साहू ,नरेश साहू ,खेमेंद्र साहू, तुमन चंद साहू ,ओम आशीष गजपाल मितेश साहू, काशीराम साहू, गीतेश्वरी साहू, डॉ. मंजूषा साहू ,केकती साहू, पूर्णिमा साहू,सुभद्रा साहू, भुवनेश्वरी साहू, श्यामा साहू व जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ व अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ व व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

