गोरखपुर 21 अप्रैल (आरएनएस)। मिशन शक्ति फेज-5.0 के फेज-2 के अंतर्गत जनपद में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल मिशन शक्ति के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम, पीआरवी व अन्य पुलिस बल ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण और विश्वास का माहौल मजबूत करना रहा। इस दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं व बालिकाओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, साथ ही उनसे जुड़े प्रमुख कानूनों के बारे में भी अवगत कराया। इनमें घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडऩ निवारण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और बाल श्रम कानून समेत महिलाओं की गरिमा से जुड़े विभिन्न प्रावधान शामिल रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सहायता मंचों की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, एंबुलेंस सेवा 108 सहित अन्य सेवाओं के उपयोग की जानकारी देते हुए मोबाइल पैनिक बटन का डेमो भी कराया।अंत में जागरूकता बढ़ाने के लिए पंपलेट वितरित किए गए और महिलाओं से किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल सहायता लेने की अपील की गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

