शहर पश्चिमी विधानसभा में यूनिटी मार्च पदयात्रा निकाली गई
प्रयागराज 21 नवंबर (आरएनएस )। भारत के प्रथम गृहमंत्री एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वीं जयंती के अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह के नेतृत्व में शहर पश्चिमी विधानसभा के क्षेत्र में युनिटी आफ मार्च (एकता पद यात्रा) कर्बला चौराहा से धूमधाम से निकाली गई। पद यात्रा में स्कूली बच्चे, एन सी सी और स्काउट के बच्चे और सामाजिक कार्यकर्ता
व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर एकता पद यात्रा में प्रतिभाग कर राष्ट्रभक्ति गीतों पर झूमते हुए और भारत माता कि जय का उद्घोष करते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया।
इस अवसर पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने अपने बुद्धि कौशल और
दूरदर्शी नेतृत्व के बल पर देश के आजादी के बाद 565 रियासतों को जोड़कर एक भारत श्रेष्ठ भारत अखंड भारत का निर्माण किया। उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार सरदार पटेल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण या अब उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकसित भारत निर्माण के लिए एकता का कदम बढ़ाना होगा।
इस अवसर सांसद प्रवीण पटेल,
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता के प्रति समर्पित रहा उनका योगदान==
राष्ट्र कभी नहीं भूल सकता। इसलिए हम सब एक होकर जात-पात के बंधन से मुक्त होकर
राष्ट्र की एकता के लिए कार्य करें।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि यूनिटी ऑफ मार्च का शुभारंभ कर्बला चौराहे से शुभारंभ किया गया जो राजरूप पुर होते हुए दिग्गज स्कूल राजरूप पुर में संपन्न हुई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अपूर्वा चंद्रा ने पदयात्रा में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत किया
इस अवसर पर रमेश पासी, राजेश केसरवानी, अपूर्वा चंद्रा, शिखा रस्तोगी, गौरव गुप्ता, राम जी शुक्ला, रोचक दरबारी, गुलाब सिंह पटेल ,आभा सिंह, मिथिलेश सिंह, अखिलेश सिंह, शिव भारती, रोमा भारती, दीपक कुशवाहा, आशीष वर्मा, ज्ञान बाबू केसरवानी, संजय कुशवाहा दिवाकर केसरवानी, नितिन चौरसिया, धीरज कुशवाहा, अजय हेला, अनिल चौराहा, अनिल चौहान, अचल सोनकर, अनिल मौर्य, श्रवण पाल, दीपमाला, आरती राय, राजेश गोंड, रामलोचन साहू, कोशिकी सिंह पटेल, दीनानाथ कुशवाहा, संजय कुशवाहा, रवींद्र गांधी पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, मंजेश श्रीवास्तव, दीप द्विवेदी आदि सैकड़ों की संख्या में भाजपाई शामिल हुए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

