प्रयागराज 21 नवंबर (आरएनएस )। राजकीय पाण्डुलिपि पुस्तकालय, प्रयागराज में विश्व धरोहर सप्ताह (19 से 25 नवम्बर) के अवसर पर आज चौधरी महादेव प्रसाद महाविद्यालय प्रयागराज के छात्र/छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण कर भारत की सांस्कृतिक ऐतिहासिक व कलात्मक पाण्डुलिपियों का साक्षात दर्शन किया।
डॉ.नीरज कुमार सिंह, संयोजक मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के नेतृत्व में आये समस्त विद्यार्थी पांडुग्रंथों के प्रति उत्साहित दिखे छात्रों ने सर्वप्रथम मूल पाण्डुलिपियों का अवलोकन किया। मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के इन छात्रों ने ऐतिहासिक पांडुलिपियों के अतिरिक्त साहित्यिक और सांस्कृतिक पांडुलिपियों का साक्षात् दर्शन किया।
प्राविधिक सहायक हरिश्चन्द्र दुबे व डॉ शाकिरा तलत ने पाण्डुलिपियों के रख-रखाव, उनके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत चौधरी महादेव प्रसाद महाविद्यालय प्रयागराज के डॉ.नीरज कुमार सिंह, संयोजक मध्यकालीन इतिहास विभाग, डॉ. अखिलेश यादव, डॉ मुनींद्र शुक्ला, डॉ विजय कुमार एवं डॉ. अंशु ने विश्व धरोहर सप्ताह के आयोजन का उद्देश्य व उसके महत्व के बारे में बताते हुये छात्र/छात्राओं को धरोहर के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित भी किया।
कार्यक्रम के अंत में आए हुए के प्रतिभागियों एवं महाविद्यालय के अध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त गुलाम सरवर पाण्डुलिपि अधिकारी ने किया। इस अवसर पर रोशन लाल, अजय कुमार, मो0 शफीक, शुभम कुमार, अभिषेक कुमार, आनन्द कुमार आदि की उपस्थिति रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

