सत्यम शुक्ला अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 21 नवंबर (आरएनएस )। भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब ने स्वर्गीय सत्यम शुक्ला स्मारक अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में संगम क्रिकेट क्लब को 130 रन से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं।
शुक्रवार को मिलिनियम मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में 294 रन ( प्रियांश कश्यप 49, शिव गौतम 40, प्रतीक यादव 37, हिमांशु यादव 27, प्रत्युश त्रिपाठी 23 रन, प्रथम शुक्ला 4/42, ईशान सिंह 2/44, ऋषभ भारतीय 2/61 ) पर बनाए। जवाब में संगम क्रिकेट क्लब की टीम 34.2 ओवर में 164 रन ( प्रथम शुक्ला 74, ईशान सिंह 29 रन, अंशुमान पटेल 3/08, आदित्य 3/27, श्रेयांश केशरवानी 2/12, सनातन राय 1/15, राज 1/35 ) ही बना सकी। मैच के बाद संगम क्रिकेट क्लब के कोच प्रियांशु सिंह ने अंशुमान पटेल को मैन ऑफ़ डी मैच का पुरुस्कार दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

