विजेताओं को शुक्रवार को दिए गए प्रमाण पत्र एवं पदक
प्रयागराज 21 नवंबर (आरएनएस )। गुरुकुल मोंटेसरी स्कूल में बाल दिवस पर आयोजित अंतर विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता में बास्केटबाल का अंडर-19 बालक वर्ग का खिताब जीतने वाली एवं तीन आयु वर्ग में उपविजेता रही शकुन विद्या निकेतन की टीम को शुक्रवार प्रमाण पत्र एवं पदक दिया गया।
शकुन विद्या निकेतन स्कूल नैनी में विद्यालय की प्रधानाचार्या शकुंतला मिश्रा ने खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में एसवीएन की टीम ने अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में पतंजलि ऋषिकुल स्कूल को 27-11 से हराया था जबकि अंडर-19 बालिका वर्ग और अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग में उपविजेता रही थी।
विद्यालय की प्रधानाचार्या शकुंतला मिश्रा ने सभी विजयी खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियों की यह उपलब्धियां कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का प्रतिफल हैं। शकुन विद्यनिकेतन सदैव छात्रों को न केवल शिक्षा, बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में श्रेष्ठता की ओर प्रेरित करता रहेगा। इस मौके पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या आकांक्षा मिश्रा, बास्केटबाल प्रशिक्षक अमन यादव एवं वॉलीबाल कोच प्रवीण पांडेय उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

