लखनऊ 21 नवंबर (आरएनएस ) में शहरी स्वच्छता और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने शुक्रवार को जोन-1 के अमीनाबाद थाना क्षेत्र में अवैध डे?रियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में यह विशेष कार्रवाई संचालित की गई।अभियान के तहत अमीनाबाद थाना क्षेत्र के गणेशगंज और हाथीखाना स्थित अवैध डे?रियों पर छापेमारी की गई। इस दौरान कुल 8 भैंस, 7 गाय और 1 बछिया को जब्त कर ठाकुरगंज स्थित कांजी हाउस भेजा गया। पशुओं को निर्धारित जुर्माना जमा करने के बाद ही छोड़ा जाएगा।नगर निगम की यह कार्रवाई ढ्ढत्रक्रस् पोर्टल और स्थानीय नागरिकों की शिकायतों के आधार पर की गई। शिकायतों में डे?री संचालकों द्वारा गोबर को खुले प्लॉटों में फेंकने और नालियों में बहाने की बात सामने आई थी, जिससे क्षेत्र में गंदगी, जलभराव और मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ रहा था।नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम अधिनियम 1959 के अनुसार शहरी सीमा के भीतर भैंस पालन पूर्णत: प्रतिबंधित है, क्योंकि इसे अपदूषण कारक पशु की श्रेणी में रखा गया है। हालांकि, वैध लाइसेंस के अंतर्गत अधिकतम दो गायों को पालने की अनुमति दी जाती है।अभियान में पुलिस बल, प्रवर्तन दल और पशु कल्याण विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही। कार्रवाई में डॉ. अभिनव वर्मा के साथ शिवेक, अभिनव, रामकुमार और राजेश उपाध्याय ने प्रमुख भूमिका निभाई।नगर निगम ने चेतावनी दी है कि शहर के मध्य भाग में अवैध डे?रियों का संचालन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गोबर निस्तारण में लापरवाही के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि लखनऊ को स्वच्छ, सुरक्षित और रोगमुक्त बनाया जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

