लखनऊ 21 नवंबर (आरएनएस ) में ई-रिक्शा चोरी का एक मामला सामने आया है, जिसमें पक्काबाग निवासी आराधना मेहरोत्रा ने 20 नवंबर 2025 को थाना स्थानीय पर लिखित सूचना देकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्रार्थिनी के अनुसार उन्होंने एक ई-रिक्शा किराये पर चलवाने के लिए खरीदा था, जिसे आमिर नामक चालक चला रहा था। आमिर ने बताया कि 19 नवंबर 2025 को वह सवारी को लेकर बलरामपुर अस्पताल पहुंचा था। अस्पताल के भीतर सवारी को छोडऩे के लिए उसने ई-रिक्शा को अस्पताल परिसर के बाहर सड़क किनारे खड़ा किया और कुछ देर के लिए अंदर चला गया। जब वह वापस लौटा, तो देखा कि कोई अज्ञात व्यक्ति ई-रिक्शा चोरी कर चुका था।चोरी की इस घटना से चालक और प्रार्थिनी दोनों को आर्थिक नुकसान का खतरा पैदा हो गया, जिसे देखते हुए पुलिस ने शिकायत प्राप्त होते ही मामले को गंभीरता से लिया। वादिनी द्वारा दी गई सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने मु0अ0सं0 310/2025 धारा 303(2) भादंसं के तहत अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी, ताकि ई-रिक्शा चोरी करने वाले आरोपी का सुराग लगाया जा सके। चोरी की यह घटना अस्पताल जैसी भीड़भाड़ वाली जगह पर सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न खड़े करती है, जहां बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन आते-जाते हैं।पुलिस ने पीडि़ता को आश्वासन दिया है कि मामले में त्वरित जांच कर आरोपी की तलाश की जाएगी और ई-रिक्शा बरामद करने का प्रयास जारी रहेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

