लखनऊ 21 नवंबर (आरएनएस )। कमिश्नरेट लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने झपटमारी और मोबाइल चोरी की घटनाओं में शामिल दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 8 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस आयुक्त और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त (मध्य), अपर पुलिस उपायुक्त तथा सहायक पुलिस आयुक्त हजरतगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह के नेतृत्व में यह टीम लगातार क्षेत्र में सक्रिय झपटमारों पर निगरानी रख रही थी।20 नवंबर को हुसैनगंज थाने में वादिनी मीना वर्मा द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया गया था कि दो अज्ञात बाइक सवार उनके हाथ से मोबाइल फोन क्रद्गड्डद्यद्वद्ग हृशह्लद्ग 8 क्कह्म्श (गामा ग्रीन) झपटकर फरार हो गए थे। इस घटना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।21 नवंबर को चारबाग रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखे। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उन्हें घेरकर मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान मोहम्मद तौसीफ और अब्दुल समद के रूप में हुई।दोनों के कब्जे से झपटमारी में चोरी किए गए 8 मोबाइल फोन—सैमसंग, रियलमी, मोटोरोला, वीवो और रेडमी ब्रांड के—बरामद हुए। इनके अलावा घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल ॥द्गह्म्श ॥स्न ष्ठद्गद्यह्व&द्ग (क्क34्रङ्घ0397) भी बरामद की गई।गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य थानों से जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी लंबे समय से मोबाइल झपटमारी की वारदातों में शामिल थे और शहर के कई इलाकों में सक्रिय थे।
इस पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह, उपनिरीक्षक वेदप्रकाश यादव, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, कॉन्स्टेबल मनीष कुमार तिवारी, अजय चौधरी, मोहन सिंह और कुमर पाल शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

