लखनऊ 21 नवंबर (आरएनएस )। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत इन्दिरानगर थाने की पुलिस टीम ने जय नगर तकरोही और आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं तथा बच्चों को सुरक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता से जोडऩे के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम न केवल जनसंपर्क का माध्यम रहा, बल्कि समाज में महिला सुरक्षा को लेकर भरोसा और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हुआ।कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं, छात्राओं और बच्चों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उन्हें बताया कि मिशन शक्ति केन्द्र किस प्रकार उनकी सहायता के लिए तत्पर हैं। पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देश पर जनपद के सभी 54 थानों में मिशन शक्ति केन्द्र सक्रिय हैं, जो महिलाओं के अधिकारों, उनकी सुरक्षा और कानूनी सहायता को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी क्रम में इन्दिरानगर पुलिस ने क्षेत्र में जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम में महिलाओं को 1090 महिला पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 101 फायर सेवा, 102 व 108 एंबुलेंस, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा और 1930 साइबर हेल्पलाइन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में समझाया गया। साथ ही क्क ष्टह्रक्क ऐप के उपयोग और उससे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई ताकि महिलाएं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त कर सकें।बच्चों के लिए पुलिस टीम ने ‘गुड टच–बैड टचÓ पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया। इसमें बच्चों को अपने आसपास की परिस्थितियों को समझने, संदिग्ध व्यवहार की पहचान करने और जरूरत पडऩे पर तुरंत मदद लेने के तरीके बताए गए। यह सत्र बच्चों के आत्मरक्षा और मानसिक सुरक्षा की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया।पुलिस ने महिलाओं को यह भी बताया कि मिशन शक्ति केन्द्रों में उन्हें कानूनी परामर्श, मनोवैज्ञानिक सहायता और विभिन्न कल्याणकारी सेवाओं का लाभ किस प्रकार मिल सकता है। पुलिस टीम ने उन्हें स्वावलंबन और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रेरित किया, ताकि किसी भी प्रकार की चुनौती से वे निडर होकर सामना कर सकें।इस कार्यक्रम का संचालन महिला उपनिरीक्षक कुसुम सिंह और म0का0 नीलू यादव के नेतृत्व में किया गया। टीम ने तकरोही और अबरार नगर कॉलोनी का भ्रमण कर वहां के परिवारों, महिलाओं और बच्चों से बातचीत की और उनके सवालों का समाधान भी किया।मिशन शक्ति 5.0 के तहत चलाया गया यह अभियान इन्दिरानगर पुलिस की सक्रियता, संवेदनशीलता और समाज में महिला एवं बाल सुरक्षा को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के सभी लोगों का साझा सरोकार है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

