-नगर निगम ने तेज की धर्म ध्वजारोहण की तैयारी, महापौर ने दिखाई हरी झंडी
अयोध्या 21 नवंबर (आरएनएस )। नगर निगम ने आगामी 25 नवंबर को श्रीरामजन्मभूमि मंदिर पर धर्म ध्वजारोहण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन के मद्देनजर नगर को साफ-सुथरा बनाने की मुहिम छेड़ दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को अयोध्याधाम में छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर जन-जन में स्वच्छता का संदेश बिखेरा। राम की पैड़ी पर सुबह नौ बजे तुलसी कन्या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शिवदयाल जयसवाल इंटर कॉलेज, जनता अवध इंटर कॉलेज, राजगोपाल संस्कृत महाविद्यालय समेत विभिन्न विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्रा इक_ा हुए। यहां छात्रों से संवाद कर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने स्वच्छता संबंधी टिप्स दिए। उन्हें अपने घर, स्कूल तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश आत्मसात करने का संकल्प दिलाया।
इसके बाद रैली लता चौक की ओर बढ़ी। रैली लता चौक से होते हुए छोटी देवकाली मंदिर पहुंचकर संपन्न हो गई। छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता संबंधी नारे लगाए। इस दौरान स्वच्छ अयोध्या, सुंदर अयोध्या, कूड़ा कूड़ेदान में, प्लास्टिक की नहीं कोई शान, मिटा दो उसका नामोनिशान आदि नारे लगाए गए। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडे ने बताया कि रैली का नेतृत्व महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार संग किया। रैली में पार्षद महेंद्र शुक्ल, अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल, जिला विद्यालय निरीक्षक पवन कुमार तिवारी, जोनल अधिकारी अशोक गुप्त, शिक्षा विभाग से डॉ. बसंत कुमार, कंचन वेत्ता, डॉ. अवनि कुमार आदि शामिल रहे। उधर नगर निगम के सभी 60 वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान जारी रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

