कुशीनगर, 21 नवम्बर (आरएनएस)। लिह्न सन वियतनाम चाइनीज बुद्धिस्ट टेम्पल कुशीनगर द्वारा गौतम बुद्ध विद्या मंदिर मुंडेरा रतनपट्टी में दो सौ बच्चों को स्टेशनरी वितरित किया गया और उन्हें भोजन भी कराया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रामकोला रणविजय सिंह उर्फ मोहन सिंह ने कहा कि बच्चे भविष्य के नागरिक हैं। इनकी शिक्षा में सहयोग करना पुण्य का कार्य है। शिक्षित नागरिक समाज व राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं। बुद्ध मंदिर के प्रभारी भंते राहुला के इस कार्य की सराहना करते हुए अन्य के लिए अनुकरणीय बताया। भंते राहुला ने कहाकि उन्हें कम विकसित विद्यालय के बच्चों का सहयोग कर काफी सकून का अनुभव हुआ है। उनका यह कार्यक्रम जारी रहेगा। स्वागत मंदिर प्रबंधक रमेश सिंह ने किया। इस दौरान पर्यटक सूचना अधिकारी डा. प्राण रंजन, विनय पटेल, बुद्धू सिंह, दुर्योधन, रिंकू, अनुराधा, राधिका, मधु आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

