भिलाईनगर,22 अप्रैल (आरएनएस)। शहर को अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों से मुक्त रखने के लिए नगर निगम भिलाई लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में वैशाली नगर क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ निगम की टीम ने सख्त कदम उठाते हुए मौके पर कार्रवाई की।जानकारी के अनुसार, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन और स्थानीय नागरिकों से मिली शिकायत के आधार पर निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जोन-2 की टीम ने वार्ड क्रमांक 20 स्थित बाबादीप सिंह नगर क्षेत्र में जांच की।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा खाली जमीन पर बाउंड्रीवाल बनाकर अवैध रूप से प्लॉट काटे जा रहे थे और उन्हें बेचने की तैयारी की जा रही थी। इसके अलावा जमीन पर मुरूम डालकर प्लॉटिंग को व्यवस्थित रूप दिया जा रहा था।निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से अवैध बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया और वहां मौजूद सामग्री को जब्त कर लिया।नगर निगम प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे बिना वैध दस्तावेजों के किसी भी जमीन की खरीद-बिक्री न करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत निगम को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

