कोण्डागांव, 21 अगस्त (आरएनएस)। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र अड़ेगा का निरीक्षण कर धान खरीदी कार्य के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने वहां ऑनलाईन टोकन की व्यवस्था सहित बारदाना की उपलब्धता, इलेक्ट्रानिक तौल यंत्र, आद्र्रतामापी यंत्र की उपलब्धता की जानकारी ली और साथ समिति के सभी स्टाफ से चर्चा करते हुए कहा कि धान बेचने के लिए किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर ने धान खरीदी की प्रक्रिया सुव्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर एसडीएम केशकाल आकांक्षा नायक, तहसीलदार गणेश सिदार सहित अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

