कोरिया, 25 अप्रैल (आरएनएस)। मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा, कर्मचारियों से जवाब-तलब, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और पोषण पर दिया विशेष जोर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और मैदानी कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुए साफ कहा कि स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषय में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

