रायपुर, 12 जून (आरएनएस)। नीरवंदन म्यूजिकल ग्रुप द्वारा मायाराम सुरजन हाल में गीतमाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 24 गायकों द्वारा नए और पुराने गीतों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम शाम 5 बजे से रात्रि रात 11 बजे तक चलता रहा और उपस्थित श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कवि व समाजसेवी छबिलाल सोनी का मंच द्वारा सम्मान किया गया।
आयोजन के संबंध में ग्रुप डायरेक्टर श्रीमती वंदना तिवारी एवं नीरज पांडे ने बताया कि यह ग्रुप का 6वां आयोजन था जिसमे बिलासपुर से भी गायक आये थे। यह ग्रुप नए और उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करता है। ग्रुप का अगला कार्यक्रम 22 अगस्त को इसी जगह होगा। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक श्याम मसंद, छत्तीसगढ़ी फिल्म के निर्माता व निर्देशक मोहित साहू, कार्यक्रम संयोजक मनोज मसंद, मुकेश सोनी, सलाहकार विजय जेसवानी, रत्न सोनी, शिव ठाकुर, बी श्रीनिवास राव, मंच संचालक नीरवंदन परिवार, तकनीकी सहायक कुनाल मरकाम के अलावा अन्य गायक कलाकार उपस्थित थे।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

