बिलासपुर, 21 नवंबर (आरएनएस)। वर्दी में शराब का सेवन करने वाले आरक्षक संतोष राठौर और धनेश साहू को वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक ने रक्षित केंद्र भेज दिया है।
बता दें कि बिलासपुर के मौपका पुलिस चौकी में पदस्थ आरक्षक संतोष राठौर और धनेश साहू का पिछले दिनों वर्दी पहनकर शराब पीते हुए फोटो-विडियो वायरल हुआ था। जिस पर संज्ञान लेते हुए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक ने तत्काल दोनों को रक्षित केंद्र भेज दिया है। विभाग ने दोनों को विभागीय सेवा शर्तो का उल्लंघन एवं कार्य के प्रति लापरवाही करने का दोषी पाया है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

