कबीरधाम, 21 नवंबर (आरएनएस)। अवैध शराब बिक्री पर कबीरधाम पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा उसके पास से 35 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
कबीरधाम पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रभावी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पांडातराई
इसी क्रम में दिनांक 20.11.2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम सोढा में दबिश दी गई। दबिश के दौरान आरोपी दिपेश कुमार पिता लालजी कुर्रे, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम रूसेकापा थाना पाण्डातराई, को अवैध शराब बिक्री हेतु अपने मोटर सायकल के टैंक पर बोरी के भीतर 35 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत लगभग 2800 रुपये रखे हुए पकड़ा गया। घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमत लगभग 40,000 रुपये के साथ कुल 42,800 रुपये की जप्ती की गई। मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय में पेश करने के उपरांत जेल भेजा गया।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

