हॉरर-कॉमेडी फिल्म द राजा साब 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रभास की इस फिल्म की रिलीज से पहले निर्माताओं ने फिल्म की म्यूजिकल जर्नी शुरू करने का फैसला किया है। जिसे लेकर प्रभास ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी शेयर की है।
प्रभास ने आगामी कॉमेडी हॉरर फिल्म द राजा साब से अपना एक धासूं लुक शेयर किया। इस पोस्टर में प्रभास डांस स्टेप करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ प्रभास ने बताया कि इस फिल्म का संगीतमय सफर 23 नवंबर को रिबेल साब गाने के साथ शुरू होगा। प्रभास की इस पोस्ट पर संदीप वांगा रेड्डी ने लिखा, रिबेल साब
द राजा साब एक भारतीय तेलुगु भाषा की रोमांटिक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को मारुति द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और ऋद्धि कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा जनवरी 2024 में की गई थी। फिल्म का संगीत थमन एस ने तैयार किया है। यह फिल्म दुनिया भर में 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है, जो कि संक्रांति का दिन है। इस पैन इंडिया फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

