हल्द्वानी,22 नवंबर (आरएनएस)। आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ लर्निंग के सभागार में शनिवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। ‘आत्मबोध: स्वयं की खोजÓ थीम पर आधारित आयोजन में छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। ‘माटी की गूंजÓ में गुजरात का गरबा-डांडिया, कर्नाटक का यक्षगान, महाराष्ट्र का कोली नृत्य और उत्तराखंड की नंदा राजजात की जीवंत झांकियां प्रस्तुत कर विविधता में एकता का संदेश दिया गया। शास्त्रीय नृत्य ‘वंदना-देव आह्वानÓ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंग्रेजी नृत्य-नाटिका ‘द विजार्ड ऑफ ऑजÓ में डोरोथी के जरिए आत्मबोध की यात्रा को रोचक तरीके से दर्शाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. संजीव जोशी, प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा, उप प्रधानाचार्य प्रकाश कुमार, प्रधानाध्यापिका वंदना टम्टा व मैनेजर इंफ्रास्ट्रक्चर सुरेश वाजपेयी उपस्थित रहे। ये रहे अतिथि मुख्य अतिथि डॉ. संजीव कुमार जोशी वरिष्ठ रक्षा वैज्ञानिक, डीआरडीओ हल्द्वानी, उनकी धर्मपत्नी डॉ. चेतना तिवारी जोशी, दीक्षिता जॉइंट मजिस्ट्रेट, पौड़ी एवं पूर्व छात्रा, डॉ. गोविंद सिंह तितियाल प्रधानाचार्य, सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, प्रीति तिवारी उप निदेशक, गृह मंत्रालय एवं पूर्व छात्रा, डॉ. अरुण जोशी पूर्व प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, नरेश चंद्रा वाइस प्रेसिडेंट, सेंचुरी पल्प एंड पेपर, हरित सीएफओ, सेंचुरी पल्प एंड पेपर ने कार्यक्रम का उद्धाटन संयुक्त रूप से किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

