ऋषिकेश,22 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षा संघ की बैठक शनिवार को बीआरसी डोईवाला में हुई। इस दौरान शिक्षकों ने विभिन्न समस्याओं को उठाया। उन्होंने सरकार से सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन और अन्य देयकों को अविलंब देने, पुरानी पेंशन बहाल करने सहित अन्य मांगें उठाईं। बीआरसी डोईवाला में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षा संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सागर ने की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन और अन्य देयकों (एरियर आदि) के भुगतान में अनावश्यक विलंब हो रहा है, जिसके कारण शिक्षकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चयन और प्रोन्नत वेतनमान के एरियर और शिक्षकों के नियमित वेतनमान के भुगतान को समय पर सुनिश्चित करने की मांग उठाई। कहा कि सेवा पुस्तिका और भविष्य निधि पंजिका का वर्ष में कम से कम एक बार शिक्षकों द्वारा अनिवार्य रूप से अवलोकन कराने पर सहमति बने, ताकि त्रुटियों को समय रहते सुधारा जा सके। सत्र लाभ हेतु आवेदन करने वाले सभी पात्र शिक्षकों को बिना किसी विलंब के इसका लाभ दिए जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाए और टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए। कहा कि 24 एवं 25 नवंबर को नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रव्यापी आंदोलन में डोईवाला ब्लॉक के अधिक से अधिक शिक्षकों के प्रतिभाग करेंगे। मौके पर संघ के संरक्षक संदीप सोलंकी, सिद्धार्थ शर्मा, धीरेंद्र सिंह रावत, विपिन चौहान, विनोद डोभाल, संतोष सेमवाल, चंद्रप्रकाश ममगाई, ममता गॉड, रेनू बोड़ाई, अर्चना कनौजिया, नीरलता, दिलीप सिंह, अनिल असवाल, रचना कार्की, मनीषा कंडवाल, चंद्रकांता भट्ट आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

